Tuesday, May, 05,2026

डॉ. जगदीश चंद्र की भविष्यवाणी साबित हुई सच, बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत

जयपुर: राजनीतिक विश्लेषक डॉ. जगदीश चंद्र की पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की संभावित सरकार को लेकर की गई चुनाव पूर्व भविष्यवाणी अब सही साबित हुई है। राज्य में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार सत्ता हासिल की है। डॉ. चंद्र ने 6 और 18 अप्रैल को अपने शो The JC Show में कहा था कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है और मोदी की लोकप्रियता के र साथ अमित शाह की संगठनात्मक - रणनीति भाजपा के पक्ष में माहौल न बना सकती है। उन्होंने संकेत दिया था कि पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के बेहद करीब है। उन्होंने अपने विश्लेषण में कहा था कि भाजपा कोलकाता शहर के बाहरी हिस्से में, चेक पोस्ट पर खड़ी है और सिर्फ बंगाल की जनता के औपचारिक जनादेश का इंतजार कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी माना था कि ज्यादातर ओपिनियन पोल ममता बनर्जी के पक्ष में दिख रहे हैं, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया था कि चुनाव का अंतिम फैसला जनता ही करती है।

चुनाव परिणामों में डॉ. जगदीश चंद्र का आकलन सही साबित हुआ और भाजपा ने निर्णायक बहुमत हासिल किया। इस जीत का मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय भूमिका और अमित शाह की बूथ स्तर तक फैली मजबूत संगठनात्मक रणनीति को माना जा रहा है। यह परिणाम पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहां पहली बार भाजपा सरकार बनाने में सफल रही है और लंबे समय से चले आ रहे सत्ता समीकरण को बदल दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery